भागलपुर लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में बचे शेष सभी प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह आबंटित हो गया है। जिसके आधार पर वे अब क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए तैयारी में लग गए हैं।
निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आबंटित चुनाव चिन्ह के आधार पर इस चुनावी समर के आकाश में जहां कोई पतंग उड़ाएगा तो कोई गुब्बारा, कोई करेगा साइकिल की सवारी तो कोई हाथी की, कोई चलायेगा तीर तो कोई झाड़ू, किसी को मिली चारपाई तो किसी को स्टूल तो किसी को कोट और किसी को कप और प्लेट। वहीं कोई लालटेन से खोजेगा मतदाता तो कोई कमल सा खिलाएगा दिल।
प्रत्याशियों को आबंटित चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं-
- अबू क़ैसर - जदयू - तीर
- शैलेश कुमार उर्फ बुलों मंडल - राजद - लालटेन
- सैयद शाहनवाज़ हुसैन - भाजपा - कमल
- प्रो0 योगेन्द्र महतो - आप - झाड़ू
- नौशाबा खानम - बसपा - हाथी
- पुरुषोत्तम चौबे - समाजवादी पार्टी - साइकिल
- रिंकी कुमारी - भाकपा माले - तीन सितारों वाला झन्डा
- कुमकुम सिंह - भारत विकास पार्टी - फलों से भरी टोकरी
- गौरव कुमार घोष - नेशनल टाइगर पार्टी - कोट
- निशिकांत मंडल - बहुजन मुक्ति पार्टी - चारपाई
- वीरेन दास - संख्यानुपाती भागीदारी पार्टी - कप और प्लेट
- आनंद कुमार जैन - निर्दलीय - पतंग
- इन्द्र्देव कुमार सिंह - निर्दलीय - गैस सिलेन्डर
- महादेव कुमार - निर्दलीय - गुब्बारा
- रंजन कुमार - निर्दलीय - स्टूल
- रामजी मंडल - निर्दलीय - छट का पंखा
- सिकंदर ताँती - निर्दलीय - नारियल
- सुमन कुमार - निर्दलीय - काँच का गिलास