आज हर कोई एक दूसरे को अप्रैल फूल यानि बेवकूफ बनाने की कोशिश करेगा । चाहे जैसे भी हो और आप बन सकते हैं हंसी के पात्र।
नवगछिया स्टेशन पर कल पहुँचने वाली ट्रेन 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस 14 घंटे से ज्यादा लेट होने के कारण आज सुबह लगभग 7 बजे नवगछिया स्टेशन पर पहुँचने वाली है। वहीं 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 5 घंटा से अधिक, 05904 डाउन चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ होलीडे स्पेशल भी 5 घंटा लेट से आने को संभावित है। इसके अलावा 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस 6 घंटा विलंब से आने को संभावित है। साथ ही 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस भी 4 घंटा लेट से आने को सूचित है।
नवगछिया बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में नवाह पाठ का दूसरा दिन जारी है। वहीं कई जगहों में भी राम चरित मानस का पाठ जारी है।
नवगछिया के चैती दुर्गा मंदिर सहित कई दुर्गा मंदिरों में दुर्गा पाठ जारी है। इसके अलावा बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में शाम को प्रवचन कार्यक्रम होगा।
