ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर के गोपालपुर में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण ने जताया विरोध


भाजपा के कार्यकर्ताओं को भागलपुर के गोपालपुर क्षेत्र में उस समय खरी खोटी बातें सुनना पड़ा और विरोध झेलना पड़ा जब वे 19 फरवरी को एक नोट कमल पर वोट कार्यक्रम के दौरान सुकटिया बाजार में धन संग्रह कर रहे थे। जहां मौके पर भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष सह भागलपुर लोकसभा प्रभारी राजेश वर्मा, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश भगत, भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल कुमार गुप्ता, नवगछिया जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, चंद्र किशोर शर्मा, नवीन कुमार सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
बताते चलें कि यह मामला उस लोकसभा क्षेत्र का है। जहा के सांसद भाजपा के कद्दावर नेता सह राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन हैं। साथ ही पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इसी क्षेत्र के मतदाताओं के मिले वोटों के बल पर विजय हासिल की थी। फिलहाल इस क्षेत्र मे भाजपा द्वारा संचालित एक नोट कमल पर वोट कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष आलोक सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा था । जिसके तहत सुकटिया बाजार में धन संग्रह किया जा रहा था। इसी कार्यक्रम के तहत एक ग्रामीण से वाद विवाद होने लगा। जो बाद में विरोध का रूप ले लिया। इसके बाद वहाँ से भाजपा कार्यकर्ता खिसक गए।
यहाँ ग्रामीणों का आरोप था कि काफी समय पहले जब सांसद क्षेत्र में आए थे तो हमलोगों ने इस बाजार में एक बैंक की शाखा की मांग की थी। जो अब तक पूरी नहीं की जा सकी। इसके अलावा सुकटिया बाजार से गोपालपुर प्रखण्ड मुख्यालय तक जाने के लिए सड़क की मांग हुई थी । वह भी अब तक नहीं बन सकी। जहां पुलिया बन कर रह गया है।