इस लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाना ही भारतीय जनता युवा मोर्चा का पहला लक्ष्य है। जिसमें हम युवाओं को अहम भूमिका निभाना है। इसके लिए अब सीधी टक्कर लेने का समय आ गया है। इसलिए अब किसी भी स्तर की कमजोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कारण कि इस समय युवाओं की संख्या भी सबसे अधिक बिहार में ही है। देश के लिए थोड़ा सतर्क और तैयार रहने की जरूरत है । साथ ही इसके लिए संकल्प भी लेना है।
उपरोक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनीष कुमार पाण्डेय ने बुद्धवार को नवगछिया स्थित बिहारी अतिथि सदन के हाल में कही। जहां भाजयुमों के नवगछिया संगठन जिला में जिला कार्य समिति की बैठक को वे संबोधित कर रहे थे। जिसका संचालन नवगछिया भाजयुमों उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह कर रहे थे।
इस कार्य समिति की बैठक का शुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा वन्दे मातरम गीत के बाद किया गया। जहां बिहपुर के विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुणाल गुप्ता, प्रमोद प्रभात, आलोक सिंह, भारतेन्दु मिश्रा, विजय कुमार सिंह, सुरेश भगत, बीजेन्द्र शर्मा, बाबुल सोनी, नीलांबर झा, पुलकित सिंह, सुबोध कुमार सिंह, प्रो0 भोला कुँवर, रूपेश कुमार रूप, विभान्षु मंडल, नीलेश यादव सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।