ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मैनेजर हत्याकांड: बीजेपी ने करवाया भागलपुर शहर बंद


भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला में कल रात पेट्रोल पंप के मैनेजर जय किशन शर्मा की हुई हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज भागलपुर शहर को बंद करा दिया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भाजपा की नेता कुसुम शर्मा के पति और एक पेट्रोल पंप के मैनेजर शर्मा चुनिहारी टोला स्थित अपने घर जा रहे थें तभी मोटरसाईकिल सवार दो अपराधियों ने उन्हे गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल शर्मा को भागलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। 

इस घटना के विरोध में भाजपा ने आज भागलपुर शहर को बंद करा दिया है। इस दौरान शहर की सभी छोटी और बड़ी दुकानें, स्कूल-कालेज बंद हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं ने हत्या के विरोध में कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 80 को भी जाम कर दिया है। भागलपुर के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला है। भाजपा के स्थानीय सांसद शाहनवाज हुसैन ने भी घटना की कड़ी निंदा की है।