नवगछिया में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा गोपालपुर क्षेत्र में दो नकली जेई को पकड़ा गया। जिसे घेर कर नवगछिया स्थित विभागीय कार्यालय लाया गया। जहां पकड़े गये दोनों युवकों को नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के हवाले सुपुर्द कर दिया गया।
मौके पर मीटर रीडर ने बताया कि इन दोनों युवक द्वारा क्षेत्र में लोगों से जेई बनकर वसूली करने की खबर मिल रही थी। लेकिन इनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। वहीं पकड़े गये सोनू कुमार और मनीष कुमार ने सहायक विद्युत अभियंता पवन कुमार, कनीय अभियंता ग्रामीण पीके पंकज तथा अन्य लोगों के समक्ष अपना घर खगड़िया जिला क्षेत्र में ही बताया है। ये दोनों एक बाइक पर सवार थे। जिसपर लिखा नम्बर भी संदिग्ध लग रहा है। जिसकी डिक्की में एक बिजली मीटर भी रखा था।
