ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

'मेरी बेटी से शादी करो और 800 करोड़ ले जाओ'


चीन के शहर हांगकांग के एक अरबपति ने अपनी समलैंगिक (लेस्बियन) बेटी से विवाह करने वाले को 78 मिलियन पाउंड यानी 800 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है।

हांगकांग का यह अरबपति प्रॉपर्टी डेवलपर सेसिल चाओ जे सुंग अपनी लेस्बियन बेटी की शादी के लिए परेशान है। सेसिल की परेशानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह इससे पहले भी इस तरह के ऑफर का एलान कर चुके हैं।

सेसिल ने सितंबर, 2012 में एलान किया था कि जो व्यक्ति उनकी समलैंगिक बेटी गीगी को शादी के लिए राजी कर लेगा, उसे वह चार करोड़ पौंड देंगे। इसे पाने और अपनी किस्मत आजमाने के लिए करीब 20000 युवक पहुंचे थे, मगर कोई भी सफल नहीं हो सका।
इससे परेशान सेसिल ने इनाम की राशि को दोगुना करते हुए यह नया एलान किया है। सेसिल के इस ऑफर को सोशल मीडिया पर भी खूब प्रचारित किया गया है और कई युवक फेसबुक पर इस ऑफर को पढ़कर वहां पहुंच रहे हैं।

वहां पहुंचने वाले सभी युवक 33 साल की इस लेस्बियन जीजी को शादी के लिए मनाने की पूरी कोशिश कर रहे है, लेकिन उनके लिए यह एक बड़ी चुनौती भी है। क्योंकि जीजी अपनी लेस्बियन पार्टनर सीन ऑव के साथ पिछले 9 साल से रिलेशनशिप में हैं।

हालांकि इस सब के बावजूद सेसिल ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है और उनका कहना है कि अभी बहुत देर नहीं हुई है। मुझे उम्मीद है कि मेरी बेटी शादी जरूर करेगी।

हफपोस्ट के अनुसार सेसिल अपने कारोबार का नियंत्रण बेटी को सौंपना चाहते हैं, लेकिन अगर वह शादी के लिए राजी नहीं हुई तो वह अपने दोनों बेटों में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर सकते हैं।