6:31pm : केजरीवाल सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। विधानसभा सदस्यों को विश्वास मत के पक्ष और विपक्ष में खड़ा करवाकर वोटिंग करा दी गई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने विश्वास मत के पक्ष में वोट दिया और भाजपा, अकाली और निर्दलीय सदस्यों ने प्रस्ताव के विरोध में खड़े होकर वोट किया। केजरीवाल सरकार के समर्थन में 37 और विरोध में 32 वोट मिले।
--------------------------------------------
-ठेकेदारों का शोषण रोका जाना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-पार्टी और सरकार के लिए समर्थन नहीं मांग रहा हूं : अरविंद केजरीवाल
-महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल सेल बनाई जानी चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था हो : अरविंद केजरीवाल
-निजी स्कूलों की फीस कम की जानी चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-सरकारी स्कूलों की हालत सुधरनी चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-दिल्ली के किसानों को किसानी का दर्जा मिले : अरविंद केजरीवाल
-दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-ठेकेदारों का शोषण रोका जाना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-दिल्ली के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून होना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-देश में वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है : अरविंद केजरीवाल
-देश के नेताओं ने आम आदमी को चुनौती दी थी : अरविंद केजरीवाल
-भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होगी : अरविंद केजरीवाल
-देश की राजनीति को सुधारना पड़ेगा : अरविंद केजरीवाल
-देश की राजनीति भ्रष्ट हो गई है : अरविंद केजरीवाल
6 : 00 pm : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास प्रस्ताव पर अपना जवाब देना शुरू किया। केजरीवाल ने कहा कि मेरी किसी पार्टी से कोई दुश्मनी नहीं है। ईमानदार व्यवस्था चाहने वाल हर शख्स आम आदमी है।