ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में दादा ने की दुधमुंहे पोते की हत्या, गिरफ्तार


नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर में एक निर्दयी दादा दशरथ मंडल ने 8 दिसम्बर रविवार को अपने ही दुधमुंहे पोते निशांत की हत्या कर डाली।
इस मामले में खरीक पुलिस ने उस निर्दयी दादा दशरथ मंडल को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया के एसपी शेखर कुमार ने तत्काल घटनास्थल पर जाकर मामले की पड़ताल भी की है।