ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया आने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा कुहासे का असर


इन दिनों लगातार पड़ रहे कुहासे का असर लम्बी दूरी की ट्रेनों पर ज्यादा दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से पुर्व मध्य रेल के तहत 15708 अमृतसर कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस और 12506 नॉर्थ ईस्ट सुपर एक्स्प्रेस तथा 15484 महानन्दा एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों पर इसका असर देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ये गाडियाँ विलम्ब से चल रही हैं । जिनके नवगछिया पहुँचने का संभावित समय इस प्रकार है -
12488 सीमांचल एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 4 बजे की जगह दिन के 11 बजे आने की संभावना है।
13281 न्यू तिनसुकिया राजेन्द्रनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस 4 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 8 बजे की जगह दिन के 12  बजे आने की संभावना है।
05904 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ साप्ताहिक स्पेसल एक्सप्रेस 8 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 4.20 बजे की जगह दिन के 12.20 बजे आने की संभावना है।
12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 9.30 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 3.30 बजे की जगह दिन के 1 बजे आने की संभावना है।
15484 सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस 6 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 8 बजे की जगह दिन के 2 बजे आने की संभावना है।
15610 अवध आसाम एक्सप्रेस 3 घंटे विलम्ब होने के कारण दोपहर 12 बजे की जगह दिन के 3 बजे आने की संभावना है।