ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन आबू में पारा जमा माइनस एक डिग्री पर


राजस्थान में लगातार दूसरे दिन सर्दी ने अपने रंग दिखाए। शनिवार सुबह जयपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में कोहरे का असर रहा। वहीं माउंट आबू जमाव बिंदू से नीचे लुढ़ककर माइनस एक डिग्री पर ठहर गया।
शनिवार को जयपुर में हवा में सापेक्षित आर्दृता 98 फीसदी रही।  वहीं कोहरा छाए रहने के साथ ही करीब 12 किमी रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री लुढ़ककर 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह नौ बजे तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों भीलवाड़ा, अजमेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, पिलानी, अलवर, श्रीगंगानगर में भी कोहरा छाया रहा। इसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं काम पर जाने वाले लोगों को कोहरे की मार का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर सुबह 10 बजे तक नजर आया।
 रेल और हवाई यातायात बाधित : कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। ट्रेने अपने निर्घारित समय से कई घंटे देरी से चली। इसके चलते यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। लम्बी दूरी की ट्रेनें 5-6 घंटे लेट हो गई। वहीं हवाई यातायात पर भी कोहरे का बुरा असर पड़ा। इसके चलते कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी।