नवगछिया आने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर कई दिनों से लगातार कुहासे का कहर दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से गुरुवार को भी पुर्व मध्य रेल के लगभग आधा दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों पर इसका असर देखा जा रहा है। जबकि यही हाल मंगलवार और बुद्धवार को भी था।
जानकारी के अनुसार गुरुवार 19 दिसम्बर को ये गाडियाँ विलम्ब से चल रही हैं । जिनके नवगछिया पहुँचने का संभावित समय इस प्रकार है -
12424 राजधानी एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 6.40 बजे की जगह 8.50 बजे आने की संभावना है।
12488 सीमांचल एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 4 बजे की जगह दिन के 11 बजे आने की संभावना है।
12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 8 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 3.30 बजे की जगह दिन के 11.30 बजे आने की संभावना है।
15484 सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस 6.30 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 8 बजे की जगह दिन के 2.30 बजे आने की संभावना है।
15610 अवध आसाम एक्सप्रेस 6 घंटे विलम्ब होने के कारण दोपहर 12 बजे की जगह दिन के लगभग 6 बजे आने की संभावना है।