ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नहीं सुधरा नॉर्थ ईस्ट और सीमांचल का हाल, महानन्दा की भी बिगड़ी चाल


नवगछिया स्टेशन पर आने वाली 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस की हालत अब भी नहीं सुधर पायी है। जो पिछले एक सप्ताह से लगातार अब भी काफी लेट चल रही है। जहां इसके अलावा 15484 डाउन तथा 15483 अप सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस सहित और भी कई ट्रेनें लेट से चल रही हैं।

रेल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 दिसम्बर को नवगछिया पहुँचने वाली 1206 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस लगभग 7 घंटा, 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस लगभग 9 घंटा विलम्ब से चल रही है। वहीं 15484 डाउन सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस 3 घंटा लेट से चल रही है। जबकि 15483 अप सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 20 घंटा विलम्ब होने के कारण 24 दिसम्बर की जगह 25 दिसम्बर को नवगछिया पहुंचेगी। इसके साथ ही 25 दिसम्बर को दिल्ली से सुबह 6:40 में चलने वाली 15484 डाउन सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस के समय का पुनर्निर्धारण किया गया है। जिसकी वजह से अब वह आज 11 घंटा लेट लगभग 6 बजे शाम को खुलेगी । जाएगा। इसके अलावा 15483 अप सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस के अलीपुर द्वार से खुलने का भी समय पुनर्निर्धारण किया गया है। जो 25 दिसम्बर की सुबह 7:15 में खुलने वाली थी। वह अब 20:45 घंटा लेट से 26 दिसम्बर की सुबह 4:00 बजे खुलेगी।