ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इंदिरा आवास की राशि के लिए बहनोई की पीट-पीट कर की हत्या


इंदिरा आवास की राशि पाने के लिए शाला ने ही अपने बहनोई की पीट-पीट कर हत्या कर दी | मामला कटिहार जिला के काढ़ागोला स्टेशन के बरारी गाव के पास का है | जहां पूर्णिया जिले के के. नगर थाना अंतर्गत चूनापुर निवासी रवि ऋषिदेव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। रवि की पत्‍‌नी के दो भाइयों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। नवगछिया जीआरपी रेल थाना की पुलिस ने काढ़ागोला स्टेशन के बरारी गाव के पास रेल पटरी के किनारे धार के समीप से बुधवार सुबह रवि का शव बरामद किया।
इस मामले में मृतक के पिता फनीलाल ऋषिदेव ने नवगछिया जीआरपी थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बरारी थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला निवासी रवि के दोनो सालों पिंकू ऋषिदेव व पप्पू ऋषिदेव को नामजद आरोपी बनाया है। फनीलाल ने बताया है कि दस वर्ष पूर्व कामेश्वर ऋषिदेव की पुत्री से रवि की शादी हुई थी। पाच वर्ष पूर्व रवि की पत्‍‌नी की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। पत्‍‌नी की मौत के बाद भी रवि बराबर ससुराल जाता था और कई दिनों तक रहता भी था। उसे इंदिरा आवास की पहली किश्त की राशि दो माह पूर्व मिली थी। उसने रुपये अपनी पत्‍‌नी के भाई को दे दिए। रुपये मागने पर दोनों साले विवाद करते थे। दस दिन पूर्व ही रवि ससुराल गया था। पाच दिन पूर्व वहा से उसके साले ने फोन किया था कि रवि की तबीयत खराब है, हमलोग देखने नहीं जा सके। बुधवार की सुबह बरारी मुसहरी टोला से भतीजी ने फोन कर रवि की लाश मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रवि के ससुराल से सारे लोग फरार थे। बताया गया कि दोनों सालों ने लाठी से पीटकर रवि की हत्या कर दी है।
जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन अग्रसारित किया जाएगा। घटना कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र में हुई है।