ये हमलावर ग्राहक बन कर दुकान पर आए थे | मौके पर प्रदीप को अकेला पाकर पाँच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने एकाएक गोली चलानी शुरू कर दी | जिसमें से छह - सात गोली दवा व्यवसायी प्रदीप सिंह के शरीर में कई जगहों पर लगी | जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी | इन हमलावरों ने भागते समय भी कई चक्र गोलियां हवा में चलायी |
घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी शेखर कुमार घटना स्थल पर पहुँच गए | घटना स्थल से तीन खोखा भी बरामद किए गए हैं | जहां गोपालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई थाना के पुलिस अधिकारी भी पहुँच गए हैं | गोपालपुर पुलिस के अनुसार हमलावर तीन की संख्या में थे |
फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है | वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले हुए दोहरे हत्या कांड की कोई कड़ी हो सकती है |
पुलिस ने लाश को पोस्ट मार्टम हेतु तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजवा दिया है |
