ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान महिला चोर ने किया हाथ साफ, पकड़ी गयी


नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की देर शाम पूजा के दौरान दो महिला चोरों ने अपनी हाथ की सफ़ायी दिखायी | मगर महिला श्रद्धालु के सजग रहने के कारण पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ी भी गयी |
जानकारी के अनुसार नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर शाम महा सप्तमी की विशेष पूजा के दौरानश्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ उमड़ी थी | इसी भीड़ में महिलाओं के गले से सोने की चैन गायब करने के उद्देश्य से कई महिला चोर भी श्रद्धालु बन कर प्रवेश कर गयी | जिसमें से दो ने अपना हाथ साफ किया था | मौके पर ही पीड़िता ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया | जिससे पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी | जिसके फलस्वरूप दोनों महिला अलग अलग जगह पर पकड़ी गयी | जिसमें से एक को नवगछिया थाना भी ले जाया गया है |