नवगछिया में शनिवार की सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में 'या देवी सर्वभूतेषु..' की स्वर लहरियां गूंजने लगी। शहरी क्षेत्र से लेकर सुदूर देहात तक में नवरात्र को लेकर भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही है।
इधर तेतरी दुर्गा मंदिर, भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर, नगरह दुर्गा मंदिर, नवगछिया दुर्गा स्थान, गोपाल गौशाला नवगछिया स्थित दुर्गा मंदिर, नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर, राजेन्द्र कालोनी स्थित पुनामा प्रताप नगर के भवानी मंदिर, साहू परवत्ता दुर्गा मंदिर, सैदपुर दुर्गा स्थान आदि जगहों पर विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापित किया गया।
इसके अलावा जहां नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने अपने आवास पर कलश स्थापना कर माता दुर्गा की अराधना शुरू की है | वहीं नवरात्र के तहत नवगछिया जेल में भी सजा याफ़्ता कैदी मोती यादव सहित कई कैदियों ने सामूहिक रूप से कलश स्थापना कर माता दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना शुरू की है |