नवगछिया पुलिस अधीक्षक शेखर कुमार ने गोपालपुर थानाध्यक्ष की कमान जनक किशोर सिंह को सौंप दी है | जहां पहले यह कमान राजेश कुमार के हाथों में थी | राजेश कुमार को नवगछिया पुलिस जिला से 1 अक्तूबर की तारीख से विरामित कर दिया गया है | जिनका प्रक्षेत्र तबादला काफी पहले हो चुका था |
एसपी नवगछिया शेखर कुमार ने नवगछिया समाचार को बताया कि बेगूसराय से तबादला हो कर आए जनक किशोर सिंह को गोपालपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है | जो 1994 बैच के दारोगा है | जिसे झारखंड में कई अवार्ड भी मिले हैं | जो लखीसराय इत्यादि नक्सली क्षेत्रों में नक्सली गतिविधि में भी शामिल रहे हैं |