नवगछिया में मंगलवार को विभिन्न जगहों पर विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा आराधना की गई। बिजली पावर सब स्टेशन, व्यापारी, कामगार, कारखाना संचालक, मिस्त्री आदि ने पूजा-पाठ कर शिल्पकार विश्वकर्मा भगवान से व्यापार में तरक्की की कामना की। इस मौके पर कई जगहों पर प्रसाद के अलावा भोज का भी आयोजन किया गया ।
नवगछिया में पूजन के दौरान पं. शिव शंकर ठाकुर ने बताया कि प्राचीन काल में भगवान विश्वकर्मा ने स्वर्ग लोक से द्वारिका तक का निर्माण किया था। इन्हें धातु का रचयिता भी कहा गया है। सतयुग का स्वर्ग लोक, त्रेता युग की लंका, द्वापर की द्वारिका व कलयुग का हस्तिनापुर को भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाया है। 17 सितंबर को पूरे नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। औद्योगिक क्षेत्रों, फैक्ट्रियों, लोहे की दुकान, वाहन, शोरूम, सर्विस सेंटर आदि में पूजा की गई।
मान्यता है कि जो भक्तगण विश्वकर्मा भगवान की विधि विधान से पूजन-अर्चन करते हैं। उनका व्यापार दिन ब दिन बढ़ता है। इसी परंपरा के साथ मंगलवार को पावर हाउस, कारखाने व लोगों ने अपने घरों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा की। नवगछिया के बिजली पावर सब स्टेशन में एसडीओ पवन कुमार, जेई अनिल पासवान, रीतिका सिन्हा, ऑपरेटर प्रशांत कुमार, जय कुमार, विरेन्द्र पासवान, असीर उद्दीन, मिस्त्री संतोष कुमार, नौशाद आलम, गौरव केडिया, मंगल कुमार तथा अन्य कर्मचारियों के साथ बिनोद झा द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी । इसके अलावा सभी भक्तगणों ने पूजन अर्चन कर अपने कार्य में तरक्की की मन्नत मांगी।
