भारतीय मूल की अमेरिकी नीना दावूलुरी ने मिस अमेरिका 2014 का खिताब जीता है। देश के 49 राज्यों की सुंदरियों को पछाड़कर खिताब हासिल किया।
ताज मिलते ही नीना को जैसे खुद पर यकीन नहीं हुआ। जैसे ही नीना का नाम घोषित हुआ, उन्हें जैसे खुद पर यकीन नहीं हुआ। नीना अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं। सिर पर मिस अमेरिका का ताज सजते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।