नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के करारी तिनटंगा में
सोमवार को बाढ़ पीड़ितों के बीच पुलिस की देखरेख में राहत सामग्री का वितरण किया गया।
रविवार को राहत वितरण के दौरान मुखिया एवं प्रमुख पति को बाढ़ पीड़ितों ने
खदेड़ा दिया था। जिसकी जानकारी सीओ एवं मुखिया ने एसडीओ को दी।
प्रमुख पति
विजय कुमार ने बताया कि हमलोगों ने अपने माध्यम से पंचायत के सभी बाढ़
पीड़ितों को राहत पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पूरा पंचायत बाढ़ प्रभावित है।
धीरे-धीरे बाढ़ का पानी ऊंचे स्थानों पर भी पहुंचने लगा है। एसडीओ ने
क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित कहकर सर्वेक्षण कराने की बात कही है। इसे लेकर
सूची तैयार की जा रही है। एसडीओ के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार की
देखरेख में राहत सामग्री का वितरण किया गया।