ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में तीन बांधों पर भारी संकट, क्षतिग्रस्त होते ही मच जायेगा हाहाकार




  • गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नवगछिया में तीन बांधों पर भारी संकट छा गया है |
  • जहां अब भी नवगछिया अनुमंडल में गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है |
  • जिसके साथ साथ इलाके के लोगों की धड़कने बढ़ती जा रही है |
  • ये बांध हैं - गोपालपुर में गंगा प्रसाद तटबंध, खरीक में काजीकोरैया से अठगामा तटबंध तथा बिहपुर में अवस्थित लत्तीपुर नारायणपुर एलएन बांध | 
  • तीनों बांधों पर देर रात तक पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों ग्रामीण कैंप कर रहे हैं | 
  • नवगछिया में जहां गोपालपुर के समीप गंगा का जलस्तर 32.97 मीटर पर पहुंच गया है, जो अब तक के अधिकतम जलस्तर 2003 के रिकॉर्ड से 17 सेमी ज्यादा है |
  • वहीं विक्रमशिला सेतु के समीप गंगा का जलस्तर 34.37 मीटर पर पहुंच गया है, जो 2003 के रिकॉर्ड से 17 सेमी ज्यादा है |
  • जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि वे लोग बांध पर पूरी तरह से मुस्तैद हैं, लेकिन बढ़ते जलस्तर के सामने कुछ नहीं कहा जा सकता है. 
  • जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अवधेश कुमार झा ने कहा कि फिलहाल 24 घंटे तक जलस्तर घटने की संभावना नहीं है. 
  • उन्होंने कहा कि वे लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि बांध सुरक्षित रहे और लोगों को बाढ़ का सामना नहीं करना पड़े.