देश के अंतिम पायदान के लोगों का विकास करना ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है | जबकि भाजपा पर ब्राह्मणों, पूँजीपतियों तथा उच्चवर्ग की पार्टी होने का आरोप विरोधी लगाते हैं , जो बिलकुल गलत है | यदि ऐसा होता तो भाजपा द्वारा देश के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी को प्रस्तुत नहीं किया जाता |
उपरोक्त बातें भाजपा के अति पिछड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने नवगछिया में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कही | जो स्थानीय बिहारी अतिथि सदन में बुद्धवार को आयोजित की गयी थी |
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता नवगछिया पुलिस जिला अध्यक्ष संजय कुमार मण्डल ने की | जहा मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय के भाजपा विधायक सुरेन्द्र मेहता मौजूद थे | कार्यक्रम का संचालन मंच के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिनोद मण्डल ने किया |
इस मौके पर मंच के प्रदेश महामंत्री मोहन दास गुप्ता, नगर अध्यक्ष राज कुमार सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी देखी गयी |
