नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने गुरुवार को दो स्कूली छात्रा को कुचला दिया | इस सड़क दुर्घटना में जहां एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी | वहीं दूसरी छात्रा का इलाजरत है |
आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेक्टर चालक की जम कर धुनाई करने के बाद तुरंत ही एनएच 31 को जाम कर दिया | जहां मौके पर नवगछिया एसपी शेखर कुमार तथा प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार भी पहुंचे | काफी मशक्कत के बाद लगभग ढाई घंटे बाद जाम तुड़वाया जा सका |
मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा चापर दियारा निवासी उमेश मण्डल की बेटी थी | घायल छात्रा बच्ची मण्डल की बेटी है | जो स्कूल से लौट कर घर जा रही थी |
