बिहार के सहरसा में भूख से एक पचपन साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है. घटना सहरसा जिले के बैजनाथपुर गांव की है.
बताया जा रहा है कि पचपन साल के नाथो स्वर्णकार तीन दिनों से भूखे थे. नाथो का बेटा अपने ससुराल में रहता है. गांव के लोग जब तक बेटे बहू तक खबर देते और खाने पीने का इंतजाम हो पाता बुजुर्ग की मौत हो गई.
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये कि सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार की सरकार में गांव के लोगों को तीन महीने से सरकारी अनाज का एक दाना नहीं मिला है.
