दिल्ली के
करोलबाग इलाके में एक निजी बैंक का ड्राइवर कैश वैन लेकर फरार हो गया है।
वैन में एक करोड़ रुपये थे और इसे एटीएम में डालने के लिए ले जाया जा रहा
था। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।
इसे
लेकर दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। बॉर्डर पर भी अलर्ट कर दिया
गया है ताकि ड्राइवर कैश लेकर न भाग सके। इस वैन का नंबर है डीएल 1एल पी
3556। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड और बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
शिकायतकर्ता
के अनुसार जब बाकी कर्मचारी एटीम के अंदर गए तभी ड्राइवर वैन लेकर फरार हो
गया। इस घटना के तुरंत बाद पीसीआर को कॉल किया गया। जिसके बाद पुलिस तुरंत
हरकत में आ गई।
