ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय सहित सीओ बीडीओ का किया घेराव

  • नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत में राहत सामग्री वितरण नहीं किए जाने को ले बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सहित सीओ बीडीओ का घेराव किया। 
  • प्रखंड प्रमुख पति विजय मंडल ने बताया कि बीपीएल एवं एपीएल के तहत भी सूची को सीओ स्वीकृत नही कर रहे है। इसी को ले लोग आक्रोशित हैं। 
  • सीओ कार्यालय में नही मिलने के कारण पीड़ितों ने प्रभारी बीडीओ विरेन्द्र कुमार को कार्यालय में घेर लिया। 
  • पंचायत के मुखिया अखिलेश यादव एवं सरपंच शंभु यादव सहित गोपालपुर के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे एवं उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। 
  • तिनटंगा कारारी पंचायत के मुखिया अखिलेश यादव ने मौके पर मौजूद लोगों की परेशानी बताते हुए तत्काल राहत दिलाने की मांग की। 
  • सरपंच शंभु यादव ने कहा कि जो सूची पंचायत के माध्यम से दी गई है उसे सीओ ने स्वीकृत नही किया। 
  • प्रभारी बीडीओ विरेन्द्र कुमार ने एसडीओ को इस मामले की जानकारी देकर स्थिति का सर्वेक्षण कराने की बात कही।