नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर
प्रखंड के इस्माइलपुर पूर्वी भिट्ठा के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय
के सामने एनएच-31 को जाम कर दिया।
बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन विरोधी नारे लगाये।
इस्माइलपुर पूर्वी भिट्ठा
पंचायत के केलाबाड़ी, गड़ैया बासा पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित है।
एक माह से
घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है।
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री नहीं
मिला।
बाढ़ के चलते शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल रहा है।
बाढ़ पीड़ितों के बीच
भोजन की भी समस्या बनी हुई है।
सरपंच बुलबुल देवी के नेतृत्व में भगवान
मंडल, प्रसादी मंडल, श्रीकांत मंडल, नन्की देवी, दीपनरायण महलदार, डोमी
महलदार, दिवाकर प्रसाद शर्मा, विधवा पुसिया देवी, बिमला देवी, कबुतरी देवी,
जितनी देवी, सहित लगभग 100 परिवार के लोगों ने एनएच-31 जाम कर राहत सामग्री की
मांग करने को मजबूर हो गए।
एसडीओ अखिलेश कुमार ने जाम करने वाले पांच प्रतिनिधि सदस्यों से मिलकर बात
की।
एसडीओ के समझाने के बाद बाढ़ पीड़ित जाम समाप्त करने के लिए राजी हुए।
एसडीओ ने इस्माइल के सीओ को जांच कर राहत सामग्री वितरित करने का निर्देश
दिया।
ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व भी बाढ़ पीड़ितों ने एसडीओ को आवेदन
सौंपा था। उसपर कार्रवाई नही होने पर बाढ़ पीडितांे ने एनएच-31 जाम कर
दिया।