ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गोवा में कॉल-गर्ल्स के साथ धरे गए यूपी के विधायक


गोवा पुलिस ने पणजी के एक डांस बार में छापा मारकर उत्तर प्रदेश के विधायक महेंद्र सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर देह-व्यापार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रभुदेसाई ने मंगलवार रात बताया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर से विधायक सिंह को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। छापे में छह लड़कियों को भी बचा लिया गया जो अलग अलग राज्यों पंजाब, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हैं।
प्रभुदेसाई ने बताया कि पुलिस ने सिंह की गिरफ्तारी के बारे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को पहले ही सूचित कर दिया है जो कानून के तहत अनिवार्य है। सिंह सीतापुर से चौथी बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
महेंद्र सिंह को अपने क्षेत्र के पुराने नेताओं में से जाना जाता है। सिंह का अपने इलाके में दबदबा है और इनपर पहले से भी हत्या सहित कुछ मामले चल रहे हैं।