लापता पंचायत सचिव का पता नहीं लगा पा रही है नवगछिया पुलिस
- पच्चीस दिन बाद भी अब तक एक पंचायत सचिव का पता नहीं लगा पायी है नवगछिया पुलिस |
- नवगछिया प्रखण्ड अंतर्गत पुनामा प्रतापनगर पंचायत के सचिव हैं रवीन्द्र कुमार सिंह |
- वे 18 जुलाई की रात नवगछिया से हैं लापता |
- जिसके पुत्र केशव कुमार ने 22 जुलाई को दर्ज करायी थी आदर्श थाना नवगछिया में प्राथमिकी |
- मामले में पुलिस ने एक शिक्षक सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर भेजा है जेल |
- पुलिसिया दबाब को लेकर 5 अगस्त को नवगछिया कोर्ट में किया उप मुखिया अनोज कुमार यादव ने आत्मसमर्पण |
- नवगछिया पुलिस ने 12 अगस्त को 24 घंटे के रिमांड पर लिया उप मुखिया अनोज कुमार यादव को |
- नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने मुखिया प्रलय कुमार विद्रोही से दुबारा की पूछताछ |
- फिर भी नहीं हाथ लगा नवगछिया पुलिस को कोई सुराग |
- किसी भी सुराग का पता नहीं चलने पर 13 अगस्त को पुनः बढ़ाई गयी रिमांड की अवधि |
- इस मामले में रंगरा प्रखण्ड के प्रमुख पुत्र मोती यादव से नवगछिया पुलिस ने मांगा सहयोग |