यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि नवगछिया शहर में खुली एक और बैंक की शाखा |
यह शाखा है यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की |
जिसका उदघाटन भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त मो0 मिनहाज आलम ने किया फीता काट कर |
इस मौके पर मौजूद थे नवगछिया के एसपी शेखर कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी |
साथ ही थे नवगछिया वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष रामावतार प्रसाद सर्राफ, सचिव पवन कुमार सर्राफ, गौशाला के सचिव राम प्रकाश रुंगटा, सुभाष चन्द्र वर्मा इत्यादि दर्जनों प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी |
जहां मौके पर सहायक महाप्रबंधक उमेश प्रसाद सिंह ने बैंक के कार्यकलापों की जानकारियाँ दी | वहीं शाखा प्रबन्धक श्वेता मिश्रा ने सभी का स्वागत किया |