गई, उन्हें सदन से राहुल गांधी बाहर लेकर गए। सोनिया गांधी को
एम्स के कार्डियो न्यूरो डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है। उनके साथ
राहुल गांधी भी मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने सीने में
दर्द की बात कही, जिसके बाद राहुल उन्हें सदन से बाहर लेकर चले गए। लोकसभा
से बाहर निकलते समय सोनिया के साथ कुमारी शैलजा भी थीं। बाहर सोनिया गांधी
असहज नजर आ रही थीं। उन्हें गाड़ी में बैठने में शैलजा मदद करतीं नजर आईं।
बाद में प्रियंका गांधी और गुलाम नबी आजाद एम्स पहुंचे।
सूत्रों
की मानें तो सोनिया को कल रात से ही थोड़ी तबीयत खराब है। कल रात उन्हें
हल्का बुखार भी था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, लेकिन आज
उन्हें संसद में मौजूद रहना बेहद जरूरी था, क्योंकि भोजन गारंटी बिल सोनिया
गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। और आज सोनिया गांधी ने लोकसभा में
इस बिल के पक्ष में जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वो
अपना वादा निभा रही हैं। फिलहाल लोकसभा में इस बिल पर चर्चा जारी है।