ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहपुर के कुख्यात अपराधी गिरीश सिंह की हरियो में हुई हत्या


अपने ही घर में मारा गया बिहपुर के हरियो का कुख्यात गिरीश सिंह 

  • नवगछिया पुलिस जिला के कुख्यात अपराधी गिरीश सिंह की सोमवार की शाम हो गयी हत्या |
  • पुलिस के अनुसार बिहपुर के हरियो गाँव में गिरीश सिंह के घर पर ही हुई है उसकी हत्या | 
  • गिरीश सिंह कुछ ही देर पहले मोटरसाइकिल से आया था हरियो स्थित अपने घर | 
  • जहां उस पर बरसायी गयी गोलियां | 
  • घटनास्थल से बरामद हुए हैं दो खोखे |
  • हत्या में इसके साथी का ही बताया जा रहा है हाथ | जिसने मारी है सीने में गोली |
  • बिहपुर के जिला पार्षद निरंजन सिंह की हत्या सहित कई मामलों में था गिरीश सिंह का  हाथ |
  • नवगछिया के एसपी शेखर कुमार ने लिया घटना स्थल का जायजा |  
  • पुलिस के अनुसार हाई प्रोफाइल का अपराधी था गिरीश सिंह |
  • जिसकी बादशाहत चलती थी चार जिला के कोसी दियारा इलाकों में |
  • गिरीश सिंह था हरियो के ततुली सिंह का दाहिना हाथ | 
  • जिसने 2008 में रखा था अपराध की दुनियाँ में कदम | 
  • देता था अपहरण, हत्या और लूट की घटनाओं को अंजाम |
  • एक मामले में 2010 में पकड़े जाने पर भेजा गया था नवगछिया जेल |