ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में निबंधन कार्यालय खोले जाने की मांग तेज

  • नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में निबंधन कार्यालय खोले जाने की मांग एक बार फिर से होगी तेज |
  • जिसके लिए जल्द ही किया जा सकता है धरना और प्रदर्शन अथवा अनशन |
  • जिसकी जानकारी दी है नवगछिया के अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल ने |
  • फिलहाल जमीन निबंधन कराने के लिए अनुमंडल भर के लोगों को जाना पड़ता है बिहपुर अथवा भागलपुर |
  • बिहपुर जाने पर लोग होते हैं अनावश्यक खर्चे के शिकार | साथ ही बर्बाद होता है समय |
  • वरीय अधिवक्ता कौशल जी के अनुसार नवगछिया में निबंधन कार्यालय खुलने की स्वीकृती बिहार सरकार से आ चुकी थी काफी पहले ही |
  • जिसे किसी साजिश के तहत नहीं खोला जा सका नवगछिया में |
  • जबकि एकतालीस वर्षों पुराना हो चुका है नवगछिया का अनुमंडल मुख्यालय  | 
  • साथ ही एक्कीस वर्षों का हो चुका है पुलिस जिला मुख्यालय |
  • जो वर्षों से मांग रहा है जिला का दर्जा |