राज्य सरकार ने मंगलवार को पूर्णिया के डीआईजी, खगड़िया एसपी सहित भारतीय पुलिस सेवा के तेरह अधिकारियों का तबादला किया है। अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मगध रेंज के डीआईजी नैयर हसनैन खान को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर एसएसबी का डीआईजी बनाया गया है। पूर्णिया रेंज के डीआईजी बच्चू सिंह मीना को मगध रेंज का डीआईजी बने हैं।
विशेष शाखा के डीआईजी पारसनाथ को पूर्णिया रेंज का डीआईजी बनाया गया है। गया के एसएसपी गणेश कुमार को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर आईबी में भेजा गया है। समस्तीपुर के एसपी वरुण कुमार सिन्हा सारण एसपी बने हैं। पुलिस अधीक्षक (बी) चन्द्रिका प्रसाद को समस्तीपुर का एसपी बनाया गया है। नालंदा के एसपी निशांत कुमार तिवारी को गया का एसएसपी बनाया गया है। खगड़िया के एसपी शिव कुमार झा को हटाकर उन्हें बीएमपी-16 का समादेष्टा बनाया गया है।
इसी तरह बक्सर के एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन को नालन्दा का एसपी बनाया गया है। सारण के एसपी सुजीत कुमार को पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (निरीक्षण) बनाए गए हैं। बीएमपी-16 के समादेष्टा बाबूराम को बक्सर का एसपी बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे दीपक वर्णवाल को खगड़िया का एसपी बनाया गया है।