ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के पंचायत सचिव की खोज जारी, कई जगहों पर हो रही है छापामारी

18 जुलाई से लापता है नवगछिया का पंचायत सचिव रवीन्द्र सिंह
मुखिया एवं दो अनुबंधित शिक्षकों से एसपी ने की लंबी पूछताछ 
उपमुखिया एवं अन्य कई संभावित की हो रही है तलाश
कई संभावित ठिकानों पर जारी है छापामारी  
दो मोटरसाइकिल जब्त, होगी छानबीन
बेटे के बयान पर मामला हुआ दर्ज

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया प्रखण्ड के पुनामा प्रतापनगर पंचायत के पंचायत सचिव रवीन्द्र सिंह की नवगछिया पुलिस द्वारा 22 जुलाई की रात से ही खोज बीन जारी कर दी गयी है | जो 18 जुलाई से लापता बताए जा रहे हैं | जिसे लेकर नवगछिया पुलिस द्वारा बीती रात से ही कई जगहों पर छापामारी हो रही है |
नवगछिया के एसपी शेखर कुमार ने 23 जुलाई को उपरोक्त बातें पत्रकारों को बताई | उन्होने यह भी बताया कि इस मामले से संबन्धित एक प्राथमिकी नवगछिया आदर्श थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 365 के तहत कांड संख्या 176/13 दर्ज कर ली गयी है | जो पंचायत सेवक के पुत्र केशव कुमार के आवेदन पर आधारित है | जिसके अनुसंधान कर्ता प्रमोद पोद्दार बनाये गए हैं | इस मामले में सभी संभावित ठिकानों पर छापामारी भी जारी है |
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर एसपी नवगछिया शेखर कुमार ने पंचायत के मुखिया प्रलय कुमार विद्रोही एवं दो अनुबंधित शिक्षकों सुभाष ठाकुर और अमरेन्द्र यादव उर्फ बालेश्वर यादव से लंबी पूछताछ भी की है | इसके अलावा उपमुखिया अनोज कुमार यादव एवं अन्य कई संभावित की तलाश हो रही है | जिसे लेकर उपमुखिया अनोज कुमार यादव के धोबीनिया स्थित ससुराल सहित कई संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है | इस दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल भी जब्त की है | जिसकी गहरी छानबीन होने की संभावना है |
वहीं मुखिया प्रलय कुमार विद्रोही ने बताया कि इस पंचायत सेवक पर एक गबन का मामला भी है | जिसकी वजह से इसे पिछले पाँच साल से वेतन भी नहीं मिल रहा है | साथ ही यह पंचायत सेवक इसके पहले भी इसी तरह से कई दिनों तक लापता रहा था |