ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जानकारी : पहली जुलाई - एक महत्वपूर्ण दिन या परिवर्तन दिवस

राजेश कानोडिया, नवगछिया |
देश भर की कई संस्थाओं द्वारा पहली जुलाई को एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है | जिसमें भारतीय रेल तथा  भारतीय स्टेट बैंक सबसे आगे है | इसके अलावा भी कई संस्था इस दिन को यादगार के रूप में मनाती है | इसी दिन
से कई संस्थाओं के कार्यकाल में भी परिवर्तन किया जाता है | इस दिन को परिवर्तन दिवस भी कहा जा सकता है | जबकि इस दिन को डाक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है | जिसे भारतीय स्टेट बैंक अपने स्थापना दिवस के रूप में मनाती है | वहीं भारतीय रेल के समय सारणी में परिवर्तन भी इसी दिन से होता है | इसके अलावा न्यायालय का कार्यकाल भी इसी दिन से बदल जाता है | साथ ही कई स्कूलों का समय भी इस दिन से बदल जाता है |

जानकारी के अनुसार पूरे भारत में जहां पहली जुलाई को डाक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है | इस दिन 1882 को डॉ0 विधान चंद्र राय का जन्म पटना में हुआ था | जिनकी यादगार के रूप में इस दिवस को मनाया जाता है | जो एक सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक, राजनेता, परोपकारी इंसान, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता थे | जो 14 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे | जिनका देहावसान भी पहली जुलाई को ही 1962को कोलकाता में हुआ था |
वहीं इसी दिन को भारतीय स्टेट बैंक भी अपना स्थापना दिवस मनाता है | इस दिन बैंक की विभिन्न शाखाओं द्वारा कई कलयांकारी कार्य किए जाते हैं | इसके अलावा रेलवे की समय सारणी में परिवर्तन होता है | इस साल तो रेलवे द्वारा मोबाइल फोन से एसएमएस द्वारा आरक्षण सेवा शुरू की गयी है |
साथ ही बिहार के सभी न्यायालयों का समय परिवर्तन किया गया है | जहां भी प्रातः कालीन न्यायालय चल रहा था | अब वहाँ भी दीवा कालीन समय लागू हो गया | इसके साथ ही बिहार के सभी सरकारी स्कूलों का भी समय इसी दिन से बदल दिया गया है |