ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेलवे में ये Quota लगा हर आम आदमी भी करा सकता है अपना टिकट कन्फर्म

हम अपने सफर को लेकर कई सारी तैयारियां करते हैं। जरूरी सामान, खाने-पीने की चीजें, दवाइयां आदी। लेकिन, जिस चीज को भूल जाते हैं वो है टिकट की जानकारी।
 क्या कभी आपने जानने की कोशिश की है कि आपके रेल टिकट में क्या-क्या होता है।
यह जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। चाहें टीसी से उलझने की बात हो या अपनी जानकारी बढ़ाने की। यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी होती है।ट्रेन के सफर और रेल टिकट के बारे में हमने पहले भी आपको जानकारी दी है। इस स्टोरी के पहले भाग में PNR और वेटिंग लिस्ट से संबंधित जानकारियां आपको दी थीं। आज हम आपको उसके बाद की जानकारी दे रहे हैं।
 रिजर्वेशन कोटा:
कोटा तो हर जगह लगता है। चाहें एजुकेशन हो या रिजर्वेशन कोटे के बिना काम नहीं चलता। ट्रेन रिजर्वेशन के लिए कई तरह के कोटे लगाए जाते हैं। इनके बारे में जानकारी होना जरूरी है।
भारतीय रेल्वे ऐसे कई कोटे देती है। ये हैं-
SS: सीनियर सिटीजन कोटा। इस कोट के लिए आपके पास सीनियर सिटीजन का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इस कोटे के तहत बुजर्ग लोगों को पहले सीट दी जाती है। सीनियर सिटीजन कोटा में टिकट के दाम भी कम होते है।
HQ: हाई ऑफिशल या हेडक्वॉर्टर कोटा। यह कोटा जज, आर्मी वालों जैसे हाई रैंक के ऑफिसर्स को दिया जाता है। इसका फायदा उठाने के लिए किसी भी बड़ी रैंक के अधिकारी को अपना आईडी प्रूफ दिखाना जरूरी है।
OS: आउट स्टेशन कोटा। अपने घर से कहीं बाहर से अगर आप रिजर्वेशन करा रहे हैं तो यह कोटा लग सकता है। इसका प्रयोग ज्यादातर रेल्वे के लोग लेते हैं।
RS: रोड साइड कोटा, बड़े स्टेशनों के बीच के ऐसे स्टेशन जो कंप्यूटराइज्ड नेटवर्क से न जुडे़ हों तब उन्हें रोड साइड कोटे में रख कर टिकट रिजर्व किए जाते हैं। इनमें वेटिंग लिस्ट भी होती है।
PH: पार्लियामेंट हाउस कोटा। अब इसका नाम ही बता रहा है कि यह कोटा किसे दिया जाता है। नेताओं के लिए स्पेशल सीट इसके लिए |
DP: ड्यूटी पास कोटा। यह वो कोटा है जिसमें रेल कर्मचारियों को सुविधाएं दी जाती हैं। इस कोटे का लाभ सिर्फ रेल्वे कर्मचारी ही ले सकते हैं। 
FT: फॉरेन टूरिस्ट कोटा। विदेशों से आए लोगों को ये कोटा दिया जाता है। इसके लिए उन्हें अपना पासपोर्ट, वीजा, और उनके देश का आईडी देना पड़ता है।
DF: डिफेंस कोटा। भारतीय डिफेंस सर्विसेज में काम करने वाले सभी लोगों को यह कोटा दिया जाता है। पुलिस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सीआरपीएफ जैसी कोई भी स्पेशल फोर्स इस कोटे का खास फायदा उठा सकती है।
DF: डिफेंस कोटा। भारतीय डिफेंस सर्विसेज में काम करने वाले सभी लोगों को यह कोटा दिया जाता है। पुलिस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सीआरपीएफ जैसी कोई भी स्पेशल फोर्स इस कोटे का खास फायदा उठा सकती है।
HP: हैंडिकैप कोटा। अगर आप फिजिकली हैंडिकैप हैं तो यह कोटा आपके लिए है। इस कोटे के तहत वो लोग जो विकलांग होते हैं अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें स्पेशल सीट दी जाती है। ऐसे लोगों की टिकट जल्दी क्लियर होती है।