ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शव दफनाने को लेकर फिर हुआ विवाद, डीएम पहुंचे नवगछिया

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र में हमेशा की तरह शव दफनाने को लेकर सोमवार को फिर विवाद पैदा हो गया | जहां मुस्लिम समुदाय के लोग एक शव को दफनाने कब्रिस्तान पहुंचे थे | लेकिन वहाँ कब्रिस्तान की
घेराबंदी तथा सीमांकन का मामला वर्षों से विवादित होने के कारण इस बार भी फिर विवाद पैदा हो गया | मौके पर कोई बड़ी घटना नहीं हो इसके लिए भागलपुर के डीएम प्रेम सिंह मीणा ने नवगछिया पहुँच कर मामले का जायजा लिया | जबकि विवादित स्थल पर नवगछिया के एसपी शेखर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, एसडीपीओ, कई थाना के थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ इत्यादि पदाधिकारियों ने पहुँच कर मामले को तत्काल सुलझा लिया |
जानकारी के अनुसार रंगरा मुस्लिम टोला निवासी मो0 सफीक के तीस वर्षीय पुत्र मो0 तजमूल उर्फ बौकू के शव को विवादित कब्रिस्तान में दफनाने को ले कर पुनः विवाद हो गया था |
जबकि इस कब्रिस्तान का मामला पटना हाई कोर्ट में लंबित बताया जा रहा है | जिसपर सीओ रंगरा की रिपोर्ट जानी है | बहरहाल विवादित स्थल पर स्टेटस को बहाल रखने का आदेश बताया जा रहा है | इसके बावजूद उक्त जगह पर कई बार विवाद पैदा हो जाता है | जबकि हर बार सुलह भी करायी जाती है |