ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कांग्रेस में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी- राहुल

कांग्रेस में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के साफ संकेत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दे दिए है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी खुद को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। दिल्ली में कांग्रेस
मुख्यालय में हुई बैठक में राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि पार्टी में महिलाओं की भागीदारी ५० फीसदी हो।
इतना ही नहीं टिकट बंटवारे में भी ५० फीसदी कोटा महिलाओं को मिले। राहुल ने इसके लिए अगले तीन से चार साल का लक्ष्य रखा है। पदाधिकारियों के साथ बैठक में राहुल ने रोडमैप रखा। इसी जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता भक्त चरण दास ने दी।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पुनर्गठित सचिवालय को लोकसभा चुनाव की लड़ाई के लिए तैयार किए गए संगठन के रूप में लिया जा रहा है। कांग्रेस के लिए चुनौतियों में पार्टी शासित राजस्थान और दिल्ली सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी शामिल है। दो अन्य राज्य मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ हैं। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव भी नजदीक दिख रहा है क्योंकि राज्य में राष्ट्रपति शासन १८ जुलाई को खत्म हो रहा है। अभी तक कांग्रेस वहां सरकार बनाने की इच्छुक नहीं है। झारखंड मुक्ति मोर्चा पिछले छह महीने से गठबंधन के लिए दबाव बनाए हुए है।