बिहार के सीएम नितीश कुमार द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालुपर थाना क्षेत्र के धरहरा गाँव में इस साल भी फलदार आम का पौधा लगाया जाएगा | इसके लिए मुख्यमंत्री का
नौ जून को धरहरा आने का कार्यक्रम तय हो चुका है |
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने जोर- शोर से तैयारी शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में शनिवार को भागलपुर के डीएम प्रेम सिंह मीणा जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, क्षेत्रीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी, जिला आपूर्ती पदाधिकारी सहित लगभग एक दर्जन जिलास्तरीय पदाधिकारियों की टीम के साथ धरहरा पहुंचे. जिनके साथ नवगछिया पुलिस अधीक्षक शेखर कुमार और नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार भी थे | इस दौरान डीएम ने उन जगहों का निरीक्षण किया, जहां फलदार पौधा लगाया जा सकता है तथा हेलीपैड बनाया जा सकता है |