नवगछिया में उत्तर बिहार के 22 जिलों के बजरंग दल कार्यकर्ताओं का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण सत्र 23 जून से प्रारम्भ हो गया | विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन
राजेन्द्र कालोनी स्थित गोदावरी सरस्वती शिशु मंदिर में 24 जून को नवगछिया नगर के संघ चालक दयाराम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया | मौके पर उन्होने बताया कि इन कार्यकर्ताओं को सेवा, सुरक्षा और संस्कार का प्रशिक्षण दिया जाएगा |
इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश मंत्री जवाहर झा, विश्व हिन्दू परिषद के संभाग अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, बजरंग दल के प्रांत संयोजक संजय सागर,बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक जन विजय, समरसता प्रदेश प्रमुख अनंत झा, नवगछिया जिला कार्यवाहक मुकुल जी के अलावा बजरंग दल मुजफ्फरपुर के जिला संयोजक निकु सिंह, विवेकानंद रत्नाकर सहित 22 जिलों के लगभग अस्सी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही | जहां अन्य जिलों से कार्यकर्ताओं का आने का क्रम ही जारी था |
वहीं विश्व हिन्दू परिषद के संभाग अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि 23 जून से उत्तर बिहार के सभी 22 जिलों से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हो रहा है | जहां 24 जून से इन कार्यकर्ताओं को सेवा, सुरक्षा और संस्कार के अलावा हिन्दू जीवन पद्धति का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा | इसके अलावा देश की वर्तमान परिस्थिति से भी अवगत कराया जाएगा |