ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गंगा से गोपालपुर की सुरक्षा एक गंभीर चिंता का विषय बना

राजेश कानोडिया, नवगछिया |
पिछले कुछ वर्षों से गंगा नदी की कुदृष्टि का शिकार बन रहा भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखण्ड एवं थाना परिसर और सैदपुर गाँव की सुरक्षा एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है | जहां
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के द्वारा बिहार का जल संसाधन विभाग अब तक सैकड़ों करोड़ खर्च कर चुका है | वहीं इस बार भी खर्च हो रहे करोड़ो रुपये गंगा के गर्भ में ही समाने वाले हैं | जिसकी स्थिति बिलकुल साफ और स्पष्ट हो चुकी है |

गोपालपुर के समीप गंगा नदी किनारे बना तटबंध का स्पर संख्या 6 बौर 7 काफी कमजोर है | जहां हो रहे कार्य की गति इतनी धीमी है कि कछुए को भी शर्म आ जाये | पर वहाँ कार्य करने वाले और कराने वालों को इसकी तनिक भी परवाह दूर दूर तक नजर नहीं आती है | भला आए भी तो कैसे | जहां नजरिया ही बदला हुआ है | किसी तरह से बात तथा डांट व फटकार सुनकर अंतिम समय में काम दिखाना है और सरकारी खजाने को लूट लेना है |
क्या है वर्तमान स्थिति
फिलहाल स्थल पर जो कार्य हो रहा है | उसकी गति इतनी धीमी है कि ढाई माह में पूरा होने वाले काम का महज 10 प्रतिशत ही काम अब तक एक माह बीतने पर हो पाया है | जबकि शेष 90 प्रतिशत काम डेढ़ माह में पूरा करना तो बच्चों का खेल जैसा भी नहीं लग रहा |
इसके अलावा वहाँ लगाए जा रहे बोल्डर काफी घटिया किस्म और काफी छोटे तथा कम वजन वाले लगाए जा रहे हैं | जहां लगने वाला हर बोल्डर 45 से 55 केजी का होना चाहिये वहाँ 80 से 70 प्रतिशत छोटे और 10 से 15 केजी वजन वाले बोल्डर लगाए जा रहे हैं | जो गंगा की तेज धारा का सामना किसी भी सूरत में कर नहीं सकते, वहाँ तिक नहीं सकते  |
साथ ही बोल्डरों के बंधन के लिए लगाई जा रही लोहे के क्रेट की जाली भी पुरानी और जंग लगी लगाई जा रही है | जो जल्द ही टूट जायेगी और बोल्डर बिखर जायेंगे | 
भागलपुर के आयुक्त मिनहाज आलम ने इस सुरक्षात्मक तटबंध पर चल रहे कार्यों का  शनिवार 11 मई को स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया | जहां बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्य पालक अभियंता पहले से मौजूद थे | मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया अखिलेश कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता नवगछिया संजय कुमार भी मौजूद थे |