ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सीपी जोशी को रेल, सिब्बल को कानून मंत्रालय का जिम्मा

अश्विनी कुमार और पवन बंसल की जगह उनके मंत्रालय का जिम्मा दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया है। अश्विनी कुमार की जगह कपिल सिब्बल को कानून मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। फिलहाल कपिल सिब्बल
यूपीए सरकार में टेलीकॉम मंत्रालय और सी पी जोशी परिवहन मंत्रालय का कामकाज संभाल रहे हैं।
इसके अलावा रेल मंत्री का प्रभार सी पी जोशी को सौंपा गया है। सी पी जोशी पवन बंसल की जगह रेल मंत्रालय का कामकाज देखेंगे। इन दोनों मंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बंसल और अश्विनी कुमार ने विवादों के बाद कल अपना इस्तीफा दिया था। 
जोशी विदेश यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन आखिरी क्षणों में उन्हें रोक लिया गया। तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने पर मुकुल राय के इस्तीफे के बाद भी जोशी ने रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला था।
राजनीतिक गलियारों में अश्विनी कुमार की जगह सिब्बल और सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने और बंसल की जगह श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को रेल मंत्री बनाने की अटकले जोरों पर थीं।