ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पक्का पुल निर्माण में परेशानी पैदा कर रहे वाहन चालक

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत निर्माणाधीन विजय घाट पक्का पुल के संपर्क पथ पर मक्का से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर के जबरन गुजरने से इसके निर्माण कार्य में देरी तो हो ही रही है | इसके साथ साथ कार्य कर रहे मजदूरों को भारी
परेशानी भी । इसके अलावा वहाँ रास्ते में दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी हुई है | जबकि चार दिनो पहले इसी रास्ते से जा रही एक ट्रेक्टर पलट गयी थी | जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे | जिन्हें इलाज के लिए तत्काल भागलपुर भेजा गया था | इसके अलावा इसी रास्ते से जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार नदी में गिर गया था | जिसे काफी मशक्कत से बचाया जा सका था | यह आलम तब है जब वहाँ स्थानीय पुलिस और सैफ के जवान भी तैनात बताए जाते हैं | बावजूद इसके वहाँ दबंगों का राज चल रहा है | जो वहाँ चल रहे कार्य के बीच से जबरन वाहनों को ले जाने की अनुमति देते हैं |

 मौके पर पुल निर्माण करा रही सिंघला कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन प्रजापति ने बताया कि स्टील ब्रीज की सहायता से कोसी नदी की धार के बीच पीलर नंबर आठ, नौ और दस पर कार्य चल रहा है। जबकि कोसी नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। 15 दिनों के अंदर ढाई फुट कोसी नदी का पानी बढ़ है। जलस्तर बढ़ने के कारण कार्य में ज्यादा तेजी लाई गई है। 10 दिन के अंदर पीलर निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने पर परेशानी हो जाएगी। पूल निर्माण कार्य के लिए स्टील ब्रीज का संपर्क पथ बनाया गया है। किंतु इस संपर्क पथ का उपयोग आम लोग करने लगे हैं। जहां क्रेन द्वारा कार्य किया जा रहा है। लोग सुरक्षा की परवाह किए बिना जबरन क्रेन के पीछे और नीचे चले आते हैं। ऐसे में हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसी लापरवाही में एक मोटर साइकिल सवार नदी में गिर गया था। किसी तरह उसकी जान बचाई गई।
वहीं पक्का पुल के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अभय कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के गुजरने से कार्य के लिए बनाये गए संपर्क पथ स्टील ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। इस संबंध में प्रशासन से भी अनुरोध किया गया। अबतक कोई सार्थक उपाय नहीं हो पाया है। जबकि सामान्य यातायात के लिए बगल में ही पीपा पूल है उस होकर कोई नहीं जाना चाहते है।
जानकारी के अनुसार इस रास्ते से जा रहे मक्का से भरे ट्रैक्टर चालकों से स्थानीय दबंगो द्वारा रंगदारी वसूल की जा रही है। प्रत्येक वाहन से 200 रुपये वसूल की जाती है। गाड़ी को पार कराने के नाम पर दबंग रंगदारी वसूलते हैं। इस संबंध में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अभय कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायत तो मिली है। लेकिन पुल निर्माण कंपनी द्वारा किसी प्रकार की वसूली नहीं की जाती है।