ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में 26 को होगी जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2013 का आयोजन नवगछिया स्थित बिहारी अतिथि भवन में 26 मई को होगा | इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए
बसंत सिंह के आवास पर रविवार को आयोजित बैठक में आयोजन कमिटी का गठन किया गया |
संघ के मीडिया प्रभारी जेम्स ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में आरपी राकेश को संरक्षक एवं रामदेव यादव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया | दिवाकर पाण्डेय तथा परमानन्द साह को उपाध्यक्ष बनाया गया | अशोक सिंह को सचिव, राकेश भगत को कोषाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा एवं बसंत सिंह को जहां संयुक्त सचिव बनाया गया | वहीं  प्रतियोगिता के तकनीकी निर्देशक घनश्याम प्रसाद होंगे |