बिहार विधान परिषद सदस्य और
जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने सोमवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव
के खिलाफ पटना की एक कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया। चीफ जुडिशल
मैजिस्ट्रेट की अदालत
में अपने वकील अभिषेक प्रियदर्शी के साथ पंहुचे संजय सिंह ने यह मामला दायर किया।
पटना में बीते 15 मई को आयोजित आरजेडी की परिवर्तन रैली के दौरान लालू ने संजय सिंह और जेडीयू के एक अन्य एमएलसी संजय झा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पालतू जानवर बताया था। संजय द्वारा दायर मामले पर कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगी।