ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विक्रमशिला सेतु पर लगा है रात से ही जाम

नवगछिया भागलपुर के बीच गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु पर बुधवार की रात से ही भयंकर जाम लगा है | जहां सैकड़ों छोटे और बड़े वाहन इस जाम में फंसे पड़े हैं | साथ ही समाचार पत्रों के वाहन भी फंसे पड़े हैं | वहीं
गाडियाँ निकालने का दूसरा और कोई भी वैकल्पिक रास्ता नहीं है |
जानकारी के अनुसार यह जाम बुधवार रात लगभग आठ बजे ही लग गया था | तब से हजारों लोग, बच्चे , महिलाएं सभी इस महाजाम में फंसे पड़े हैं | जिनका भूख और प्यास से हाल बेहाल हो रहा है | जिन्हें पीने के लिए पानी भी नहीं मिल पा रहा है |
वहीं नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परवत्ता थाना के थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि वाहन चालकों के ओवरटेक करने के चक्कर में  यह जाम लगा था | जिसे अब हटाया जा रहा है | जल्द ही यातायात सामान्य हो जाएगा | बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री भी आज शाम भागलपुर पहुँचने वाले हैं | जिसे लेकर पुलिस कुछ ख़ासी सक्रिय हुई है |