नवगछिया में मंगलवार की शाम लगभग चार बजे मकन्दपुर चौक से पूरब हुई एक बस और पिकअप वाहन की टक्कर होने के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी | इस दौरान लगभग
आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए | जिन्होने अपना इलाज अन्यत्र कराया | वहीं दोनों मृतक का पोस्टमार्रटम अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में किया गया |
जानकारी के अनुसार पूरब की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मुंद्रिका ट्रेवल्स की बस संख्या BR10 P 7831 ने पश्चिम से जा रही नई कंपनी की पिकअप वान को कड़ी टक्कर दे मारी | जिससे बस सड़क के किनारे चली गयी और पिकअप वान चूर हो गयी | जहां मौके पर ही पिकअप वान के ड्राइवर जाहिराबाद (आन्ध्रप्रदेश) का निवासी राजू की मौत हो गयी | वहीं मौके पर घायल रुपौली (पुर्णिया) के झल्लारी गाँव निवासी सुकन यादव पिता धतूरी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया | जिसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया | जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी | दोनों का पोस्टमार्टम नवगछिया अस्पताल में किया गया | घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुँच कर वाहनों को साइड कराया | साथ ही मामले की पड़ताल में लग गए |