बगदाद के शिया बहुल इलाकों और दक्षिणी नगर बसरा में कार बम विस्फोटों में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गयी।
हाल के दिनों में इराक में हिंसा की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि
हुयी है और इनमें शिया एवं सुन्नी दोनों समुदायों के लोगों को निशाना बनाया गया है। इन घटनाओं को देखते हुए देश में फिर से गृह युद्ध की स्थिति लौटने की आशंका जतायी जाने लगी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इराकी राजधानी में भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाकर नौ कार बम विस्फोट किए गए जिससे 27 लोगों की मौत हो गयी जबकि 116 अन्य घायल हो गए।
बसरा में कार बम विस्फोटों की विभिन्न घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि 40 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।